Railway ALP Vacancy 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से वर्ष 2026 में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी। रेल मंत्रालय ने देशभर के 17 रेलवे जोनों में रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। यह भर्ती सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) के तहत लेवल-2 पदों पर आयोजित की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के माध्यम से रिक्तियों का आकलन करने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने भर्ती प्रक्रिया को स्वीकृति प्रदान की है।
भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हो सकते हैं।
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें ताकि नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।
रेलवे में 11,127 पदों पर होने वाली यह बड़ी भर्ती रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगी और भारतीय रेलवे की कार्यक्षमता को और मजबूत बनाएगी।
रेलवे भर्ती संबंधी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे..


0 Comments