ऑनलाइन आवेदन कहां करें?
छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विभाग द्वारा आवेदन, सत्यापन, स्वीकृति और छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके।
नवीनीकरण (Renewal) आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
जो विद्यार्थी पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं और नवीनीकरण कराना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथियां क्रमशः 30 जून 2026, 30 सितंबर 2026, 30 नवंबर 2026 और 30 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई हैं। संबंधित संस्थानों और जिला स्तर पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नए आवेदन (Fresh Application) के लिए समय सीमा
पहली बार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां 30 अगस्त 2026, 30 सितंबर 2026, 30 नवंबर 2026 और 30 दिसंबर 2026 तय की गई हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
कब तक मिलेगी छात्रवृत्ति की राशि?
विभाग के अनुसार पात्र विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि 18 सितंबर 2026, 18 अक्टूबर 2026, 18 दिसंबर 2026 तथा 18 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी। छात्रवृत्ति का भुगतान आधार-सीडेड बैंक खाते में किया जाएगा और राशि प्राप्त होने में लगभग 7 कार्य दिवस लग सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
छात्रवृत्ति पोर्टल नवीनीकरण आवेदन के लिए 20 जून 2026 से और नए आवेदन के लिए 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित संस्थान और जिला स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
पात्रता और आय सीमा
👉छात्रवृत्ति के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय अधिकतम 2.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
👉वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए आय सीमा 1 लाख रुपये वार्षिक रखी गई है। आवेदन के समय विद्यार्थियों को आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
आधार सीडेड बैंक खाता अनिवार्य
विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति की राशि PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के आधार-सीडेड बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए सभी विद्यार्थियों को आवेदन से पहले अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना आवश्यक है।
NSP OTR पंजीयन जरूरी
सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए SC, ST और OBC वर्ग के विद्यार्थियों को NSP Portal पर OTR (One Time Registration) करना अनिवार्य होगा। इसके बिना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी।



0 Comments